होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP स्थापना दिवस 2026 ! CM मोहन भोपाल में करेंगे राज्योत्सव का शुभारंभ, मंत्रियों-सांसदों को सौंपी जिलों की कमान

MP स्थापना दिवस 2026 ! CM मोहन भोपाल में करेंगे राज्योत्सव का शुभारंभ, मंत्रियों-सांसदों को सौंपी जिलों की कमान

भोपाल : मप्र के 71वां स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां जहां जोरों शोरों से जारी है। तो वही इस बार राजधानी भोपाल में राज्योत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। जिसका शुभारंभ 1 नवंबर को सीएम मोहन करेंगे। जबकि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को ग्वालियर और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को जबलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। कैलाश विजयवर्गीय इंदौर, राजेंद्र शुक्ल रीवा और गोविंद सिंह राजपूत सागर में कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सिंगर मोनाली ठाकुर अपने सुर बांधेंगे समां

प्रदेश का राज्योत्सव 1 से 3 नवंबर तक भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। जहां मुख्यमंत्री 1 नवंबर को शाम 6:30 बजे समारोह का शुभारंभ करेंगे। समारोह में मोनाली ठाकुर (Monali Thakur) और मामे खान (Mame Khan) की प्रस्तुति के साथ कृषि प्रदर्शनी, लोकनृत्य, व्यंजन मेला और पुरस्कार वितरण भी होगा।

'विरासत से विकास' रखी गई थीम

इस वर्ष आयोजन की थीम 'विरासत से विकास' रखी गई है। समारोह में प्रदेश की 71 साल की विकास यात्रा प्रदर्शित होगी। कार्यक्रम में 71 बच्चे सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम्' गाएंगे। पुलिस बैंड की प्रस्तुति और आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति की प्रस्तुतियों, कृषि प्रदर्शनी और सम्मान समारोह समेत कई कार्यक्रम होंगे। 

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रमुख नाम और जिले:

- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव — भोपाल
- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर — ग्वालियर
- उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा — जबलपुर
- मंत्री राजेंद्र शुक्ल — रीवा
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल — बैतूल
- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय — इंदौर
- मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और राव उदय प्रताप सिंह — नरसिंहपुर
- मंत्री तुलसीराम सिलावट — देवास
- मंत्री करण सिंह वर्मा — सीहोर
- मंत्री संपतिया उइके — मंडला
- मंत्री उदय प्रताप सिंह? — नरसिंहपुर 
- मंत्री गोविंद सिंह राजपूत — सागर
- मंत्री विश्वास सारंग — खरगोन
- मंत्री नारायण सिंह कुशवाह — शिवपुरी
- मंत्री नागर सिंह चौहान — अलीराजपुर
- मंत्री राकेश शुक्ला — भिंड
- मंत्री इंदर सिंह परमार — शाजापुर
सांसदों और विधायकों को भी जिम्मेदारी:
- ज्ञानेश्वर पाटिल — बुरहानपुर
- भारती पारधी — बालाघाट
- महेंद्र सिंह सोलंकी — आगर मालवा
- गजेंद्र सिंह पटेल — बड़वानी
- राजेश मिश्रा — सीधी
- जनार्दन मिश्रा — मऊगंज
- बंटी विवेक साहू — छिंदवाड़ा
- फग्गन सिंह कुलस्ते — सिवनी
- श्याममंगल सिंह तोमर — श्योपुर
- बंशीलाल गुर्जर — मंदसौर
- सुधीर गुप्ता — नीमच
- अनिता चौहान — रतलाम
- माया नारोलिया — पांढुर्णा



 


संबंधित समाचार