कवर्धा। LOKARPAN : छग के कबीरधाम जिले में महराजपुर स्थित नवीन केंद्रीय विद्यालय भवन बनकर तैयार हो चुका है। भवन में छुटपुट काम को छोड़कर कार्य पूर्णता की ओर है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को नवीन केंद्रीय विद्यालय भवन का वर्चुअल लोकार्पण करने वाले हैं । लोकार्पण के पूर्व जिला कलेक्टर जनमेजय महोबे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने शनिवार को केन्द्रीय विद्यालय भवन के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे।
20.56 करोड़ कि लागत से बना है केंद्रीय विद्यालय भवन :
LOKARPAN : बता दें कि केंद्रीय विद्यालय भवन और कर्मचारी आवासीय भवन सहित अन्य निर्माण कार्य हुए है जिसकी कुल लागत 20.56 करोड़ रूपए बताई गई है। प्राचार्य सुशील कुमार ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण की आधारशीला वर्ष 2017 में रखी गई थी जो अब बनकर तैयार हो चुका है। वर्तमान में विद्यालय आउटडोर स्टेडियम परिसर में कक्षा 11वीं तक ही संचालित हो रहा था। भवन छोटा और कक्षाएं कम होने कि वजह से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को सविधाएं नहीं मिल पा रहा था। भवन के वर्चुअल लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।