होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

letter is written : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पंडित.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में स्थानीय कुलपति के नियुक्ति की उठाई मांग, राज्यपाल को लिखा पत्र

letter is written : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पंडित.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में स्थानीय कुलपति के नियुक्ति की उठाई मांग, राज्यपाल को लिखा पत्र

letter is written :  छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रायपुर के पंडित. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के लिए स्थानीय कुलपति की मांग करते हुए राज्यपाल को पत्र लिखा है।

READ MORE :  सलवा जुडूम के प्रमुख नेता की हार्ट अटैक से हुई मौत, समाजसेवक के रूप में व्यतीत किया जीवन

मोहन मरकाम ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा है, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में नये कुलपति की नियुक्ति की जानी है। आपके आदेश से इसके लिए चयन समिति का गठन किया जा चुका है। चयन समिति संभवत: इस महीने नये कुलपति के नाम की सिफारिश कर सकती है। यह उचित होगा कि कुलपति की नियुक्ति में स्थानीय प्रतिभावान प्राध्यापकों को प्राथमिकता दी जाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने स्थानीय कुलपति की जरूरत बताते हुए कुछ तर्क भी रखे हैं। उनका कहना है, छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय स्तर के अनेक प्रतिभावान प्राध्यापक उपलब्ध हैं, जो प्रदेश में और प्रदेश के बाहर राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

READ MORE : किस बात का है इंतज़ार प्रपोस डे पर कीजिये अपने साथी से प्रेम का इजहार

यहां के विद्वान प्राध्यापकों के शोध एवं प्रोजेक्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य किये गये हैं। स्थानीय प्राध्यापक, छत्तीसगढ़ के भौगोलिक, सामाजिक, शैक्षणिक और विद्यार्थियों की प्रतिभा से भी भलीभांति परिचित हैं।

Latest News Video देखें:

 


संबंधित समाचार