होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कोरबा में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से 3 मासूम बच्चियों की मौत, शव बरामद

कोरबा में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से 3 मासूम बच्चियों की मौत, शव बरामद

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के नुनेरा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। तालाब में नहाने गईं तीन नाबालिग सहेलियों की डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चियां स्कूल नहीं गई थीं और दोपहर में तालाब पर नहाने पहुंची थीं। शाम तक जब वे घर नहीं लौटीं तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान तालाब के किनारे बच्चियों के चप्पल और कपड़े मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन शुरू की। पुलिस को सूचना देने के बाद ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चियों के शव तालाब से बरामद किए गए।

तीनों बच्चियां पहली कक्षा में पढ़ती थीं

जानकारी के अनुसार, मृत बच्चियों की पहचान इंदु अगरिया (7), राखी (8) और साधना (8) के रूप में हुई है। तीनों नुनेरा गांव की रहने वाली थीं और एक-दूसरे की सहेलियां थीं। बताया गया है कि तीनों बच्चियां पहली कक्षा में पढ़ती थीं और उनके परिवार खेती-किसानी से जुड़े हैं। गुरुवार को बच्चियों के परिजन अपने-अपने काम पर गए हुए थे। इसी दौरान तीनों स्कूल जाने के बजाय दोपहर में तालाब में नहाने के लिए चली गईं।

शाम को घर नहीं लौटीं तो शुरू हुई तलाश

शाम के समय जब परिजन काम से वापस लौटे तो तीनों बच्चियां घर पर नहीं थीं। काफी देर तक उनके वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू की। तलाश करते हुए ग्रामीण तालाब तक पहुंचे। वहां तालाब की मेड़ पर बच्चियों के चप्पल और कपड़े पड़े हुए मिले। इससे ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई और तालाब में खोजबीन शुरू की गई।

तालाब से बरामद हुए तीनों शव

खोजबीन के दौरान तालाब के पानी में एक बच्ची का शव दिखाई दिया। ग्रामीण ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों और अन्य लोगों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद तालाब में दो अन्य बच्चियों की भी तलाश की गई और तीनों के शव बरामद कर लिए गए। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। तीन मासूम बच्चियों की मौत से परिवार और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


संबंधित समाचार