होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की कार का एक्सीडेंट, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की कार का एक्सीडेंट, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

रायपुर:  छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश में हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए। यह दुर्घटना झांसी-ललितपुर मार्ग पर उस समय हुई, जब वह बागेश्वर धाम से परिवार के साथ दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे में उन्हें कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। फिलहाल उनका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है तथा वे खतरे से बाहर हैं।

सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किरण सिंह देव निजी कार्यक्रम के तहत बागेश्वर धाम गए थे। दर्शन के बाद वापसी के दौरान झांसी और ललितपुर के बीच उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पास से गुजर रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के कारण वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार किरण सिंह देव घायल हो गए।

झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

दुर्घटना के समय उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ (PSO) भी वाहन में मौजूद थे। वहीं परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी में यात्रा कर रहे थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

भाजपा नेताओं ने जताई चिंता

हादसे की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पार्टी के नेताओं के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य और स्थिर बनी हुई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by inh24x7 (@inh24x7)

हादसे के कारणों की जांच जारी

स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा वाहन को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से हुआ, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


संबंधित समाचार