होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

50 लाख की चोरी से व्यापारियों में आक्रोश: मंत्री राजेश अग्रवाल ने टीआई को किया फोन, 2-3 दिन में कार्रवाई का आश्वासन

50 लाख की चोरी से व्यापारियों में आक्रोश: मंत्री राजेश अग्रवाल ने टीआई को किया फोन, 2-3 दिन में कार्रवाई का आश्वासन

संतोष कश्यप- अंबिकापुर।  शहर में करीब 50 लाख रुपये की चोरी के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। खरसिया रोड स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग में कर्मचारियों पर लाखों रुपये की चोरी करने का आरोप है। घटना के बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई में कथित देरी से व्यापारियों में भारी नाराजगी है। इसी मुद्दे को लेकर व्यापारियों ने अग्रसेन भवन में बैठक आयोजित की, जिसमें मंत्री राजेश अग्रवाल भी शामिल हुए। बैठक के दौरान मंत्री ने पुलिस अधिकारियों से सीधे जवाब मांगा और जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।

चोरी के मामले में पुलिस की देरी से व्यापारियों में नाराजगी

अग्रवाल ट्रेडिंग में हुई कथित 50 लाख रुपये की चोरी को लेकर व्यापारियों ने अपनी चिंता और नाराजगी जाहिर की। व्यापारियों का कहना था कि मामले में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से असंतोष बढ़ता जा रहा है। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने मंत्री राजेश अग्रवाल के सामने अपनी समस्याएं रखीं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कोतवाली टीआई को लगाया फोन

व्यापारियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने बैठक के दौरान ही कोतवाली थाना प्रभारी (टीआई) को फोन लगा दिया। उन्होंने चोरी के मामले में अब तक की गई पुलिस कार्रवाई की जानकारी मांगी और कार्रवाई में देरी को लेकर जवाब तलब किया।

टीआई ने 2 से 3 दिन में कार्रवाई का दिया भरोसा

मंत्री और कोतवाली टीआई के बीच फोन पर हुई बातचीत में थाना प्रभारी ने अगले दो से तीन दिनों के भीतर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापारियों की नाराजगी को देखते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि व्यापारियों ने उन्हें बंधक बना लिया है। उन्होंने मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि जब चोर नहीं पकड़े जा रहे हैं तो उन्हें छुड़ाने के लिए आ जाइए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मंत्री और टीआई की बातचीत का वीडियो

बैठक के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल और कोतवाली टीआई के बीच हुई फोन पर बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद चोरी का यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

फिलहाल व्यापारियों को पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। अब देखना होगा कि टीआई की ओर से दिए गए दो से तीन दिन के आश्वासन के भीतर पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाती है या नहीं।


संबंधित समाचार