होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Satna Police: MP में खाकी शर्मसार, आपस में भिड़े दो आरक्षक, वीडियो वायरल 

Satna Police: MP में खाकी शर्मसार, आपस में भिड़े दो आरक्षक, वीडियो वायरल 

Satna Police: आम नागरिकों के आपसी विवादों को शांत कराने और कानून राज स्थापित करने वाली पुलिस इस बार अपने ही एक शर्मनाक ड्रामे को लेकर सुर्खियों में है। सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना परिसर से अनुशासनहीनता की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पुलिस विभाग की छवि पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

आपस में भिड़े दो आरक्षक

यहां थाने के अंदर ही दो आरक्षक किसी बात को लेकर आपस में इस कदर उलझ गए कि दोनों के बीच जमकर तीखी झड़प हुई। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर संज्ञान लेते हुए सतना पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रशासनिक चाबुक चलाया है।

रात में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हाई-वोल्टेज ड्रामा 30 मई की रात सिटी कोतवाली थाना परिसर के अंदर घटित हुआ। थाने में ही पदस्थ आरक्षक लाखन और आरक्षक देवेंद्र सिंह के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई। दोनों ही आरक्षक पूरी तरह से आपा खो बैठे और उन्होंने एक-दूसरे पर चिल्लाते हुए चेतावनी और देख लेने की धमकियां तक दे डालीं।

बीच-बचाव से टली बड़ी आफत

दोनों आरक्षक अपनी-अपनी जिद पर अड़े हुए थे और मामला हाथापाई तक पहुंचने ही वाला था कि तभी वहां मौजूद एक तीसरे आरक्षक ने सूझबूझ दिखाई। उसने तुरंत बीच-बचाव करते हुए दोनों को जबरन एक-दूसरे से अलग किया, जिससे थाना परिसर के अंदर कोई बहुत बड़ी अप्रिय स्थिति या मारपीट होने से टल सकी।

एक्शन मोड में कप्तान, लाइन हाजिर

थाने के अंदर पुलिसकर्मियों की इस खुलेआम जंग को वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस की किरकिरी होने लगी। मामले की गंभीरता और अनुशासनहीनता को देखते हुए सतना एसपी ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरक्षक लाखन और आरक्षक देवेंद्र सिंह को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 


संबंधित समाचार