होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chhatarpur news : दंपति में हुई तू तू- मैं मैं, पत्नी ने पति की डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या, फिर....

Chhatarpur news : दंपति में हुई तू तू- मैं मैं, पत्नी ने पति की डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या, फिर....

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपनी ही पति की डंडे से पीट  पीटकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं हत्या के बाद आरोपी महिला खुद थाने पहुंची और पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर सरेंडर किया। घटना से इलाके में जहां सनसनी फ़ैल गई है। तो वही पुलिस भी इस वारदात को देखकर दंग रह गई। 

घटना छतरपुर की शिवनगर कॉलोनी की 

घटना छतरपुर की शिवनगर कॉलोनी की है। जहां सोमवार रात पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद पत्नी ने पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक दीनदयाल कुशवाहा की शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक दीनदयाल कुशवाहा का पैतृक घर अनगौर क्षेत्र में है, जबकि उसकी पत्नी का मायका शिवनगर कॉलोनी में स्थित है. बताया जा रहा है कि वो अपनी ससुराल आया था. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद आक्रोश में आकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। 

स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी 

फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों फ़िलहाल  खुलासा नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। वहीं, वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है।


संबंधित समाचार