होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BALAGHAT NEWS: बालाघाट में चरमराई सफाई व्यवस्था, मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी

BALAGHAT NEWS: बालाघाट में चरमराई सफाई व्यवस्था, मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी

बालाघाट : मध्य प्रदेश में सफाई कर्मचारी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार सुबह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। कर्मचारियों का कहना है कि वो पिछले 10 साल से कलेक्टर दर पर भुगतान, नियमितीकरण, समयमान वेतनमान, सामाजिक सुरक्षा, बीमा और पेंशन सहित अन्य मांगों को पूरा करने की अपील कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया है। इस वजह से आज सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। 

भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले की गई हड़ताल 

बता दें कि ये हड़ताल भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले की जा रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। 

आश्वासन पर स्थागित नहीं होगा हड़ताल 

इधर, मांगे पूरी नहीं होने के चलते आज नपा कर्मचारी मंगलवार की सुबह रोजाना की तरह काम पर नगरपालिका तो पहुंचे, लेकिन उन्होंने साफ सफाई सहित अन्य कार्यों को पूरी तरह से ठप कर दिया और नगर पालिका के गेट को बंद कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने साफ़ कहा है कि अब आश्वासन पर उनकी यह हड़ताल स्थागित नहीं होगी,और जबतक उनकी मांगे पूरी नही हो जाती उनका यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।


संबंधित समाचार