होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कण्डोरा स्व-सहायता समूह की महिलाएं कुनकुरी हाईवे पर गुपचुप-चार्ट ठेला लगाकर बनी आत्मनिर्भर

कण्डोरा स्व-सहायता समूह की महिलाएं कुनकुरी हाईवे पर गुपचुप-चार्ट ठेला लगाकर बनी आत्मनिर्भर

जशपुरनगर। दूरस्थ अंचल में निवास करने वाली ग्रामीण महिलाएं अब चार्ट-गुपचुप बनाकर विक्रय कर रहीं हैं और अन्य अजीविका अपनाकर भी अपने परिवार को आर्थिक मद्द पंहुचा रही हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकास खण्ड के ग्राम कण्डोरा की दुर्गा स्व-सहायता समूह की महिला छ.ग. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर हाईवे के किनारे ठेले में चार्ट-गुपचुप, पेठा एवं अन्य खाद्य सामग्री का विक्रय कर रही हैं। हाईवे के किनारे दुकान लगाने के कारण समूह कि महिलाओं को अच्छा मुनाफा हो रहा है। लगभग डेढ़ माह से दुकान संचालित कर रहीं हैं। अन्य खर्च निकालकर समूह को माह में 6000 से 7000 तक का शुद्ध मुनाफा हो रहा है। चार्ट ठेला लगाने वाली समूह की महिलाएं मनप्यारी, ननप्यारी ने बताया कि दुर्गा स्व.सहायता समूह में मिलकर 10 महिलाएं कार्य कर रही हैं और गुपचुप-चार्ट बनाती हैं जिससे उनको अच्छा लाभ मिल रहा है उन्होने बताया कि समूह ने लोन लेकर व्यापार शुरू किया और धीरे-धीरे किशत भी पटा रहें हैं।

गत् दिवस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर महादेव कावरे और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस. मण्डावी ने हाईवे किनारे रूक कर दुर्गा स्व सहायता समूह की महिलाओं से व्यापार के संबंध में जानकारी ली और समूह द्वारा बनाए गए पेठे को भी चक कर देखा और उनके बनाए गए पेठे की सरहना करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।


संबंधित समाचार