भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह जल्द ही उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करने जा रहे है। यह यात्रा 2 अक्टूबर से शुरू होगी। जोकि पूरी तरफ से गैर राजनैतिक है। तो वही यात्रा को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि दिग्विजय '80 साल के नौजवान' है। जिनसे युवा नेताओं को सीख लेनी चाहिए। वह एक बेहद बुद्धिमान व प्रतिभावान नेता है।
धार्मिक यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं
कैलाश विजयवर्गीय यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि दिग्विजय 80 वर्ष की उम्र में धार्मिक यात्रा करने जा रहे है, जो की सराहनीय है, हमें उन्हें शुभकामनाएं देनी चाहिए और आशीर्वाद लेना चाहिए।
कांग्रेस के युवा नेताओं पर कसा तंज
इधर, कैलेश ने कांग्रेस के युवा नेताओं पर तंज कस्ते हुए कहा कि जो युवा नेता हवाई जहाजों-कारों में घूमते हैं और साइकिल पर बैठकर रील बनाते हैं, उन्हें दिग्विजय जी को देखना चाहिए। उनके जज्बे से प्रेरणा लेनी चाहिए। कांग्रेस के युवाओं को अब हवा-हवाई राजनीति छोड़कर जमीन से जुड़ी राजनीति करनी चाहिए।