होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार बोले- भारत के पास जल्द होंगी हवा और पानी के अंदर चलने वाली स्वदेशी

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार बोले- भारत के पास जल्द होंगी हवा और पानी के अंदर चलने वाली स्वदेशी

भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को नौसेना के नए प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार (Navy Chief R Hari Kumar) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नौसेना (Indian Navy) प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे 39 युद्धपोतों और पनडुब्बियों में से 37 भारत में 'मेक इन इंडिया' के तहत बनाए जा रहे हैं, जोकि आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारी खोज को दर्शाता है। इसके अलावा एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के भारतीय नौसेना ने युद्ध और मिशन की तैयारी को बनाए रखा है।

इसके परिणामस्वरूप अपने समुद्री क्षेत्र में किसी भी दुस्साहस को रोका है। हमारी उत्तरी सीमाओं और कोविड-19 की स्थिति ने दो जटिल चुनौतियों का निर्माण किया है। भारतीय नौसेना इन दोनों चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एडमिरल आर हरि कुमार ने यह भी कहा कि भारतीय नौसेना के पास जल्द ही हवा और पानी के अंदर चलने वाली स्वदेशी-मानवरहित प्रणालियां होंगी। इसके लिए 10 वर्ष का रोडमैप तैयार है। यह भी कहा मैरीटाइम थिएटर कमांड को 2022 के मध्य तक अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है और कहा कि सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) का निर्माण और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद आजादी के बाद से सेना में सबसे बड़ा सुधार था।

यह तेजी से निर्णय लेने और अधिकारी तंत्र की कम परतों को सक्षम बनाता है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि नौसेना ने महिला अधिकारियों के लिए अतिरिक्त अवसर प्रदान करने के उपाय किए हैं। उन्होंने कहा, पहली महिला प्रोवोस्ट अधिकारी इस साल मार्च में शामिल हुईं। नौसेना विभिन्न क्षमताओं में महिलाओं को शामिल करने के लिए तैयार है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अन्य देशों के साथ संबंधों पर आर हरि कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना ने इस क्षेत्र में खुद को एक सूचना केंद्र के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि नौसेना ने इस साल 22 बहुराष्ट्रीय और द्विपक्षीय अभ्यासों में भाग लिया।

 

 

 


संबंधित समाचार