होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रायपुर IPL मैच: आज RCB-KKR भिड़ंत, प्रशासन अलर्ट, ट्रैफिक और सुरक्षा के खास इंतजाम...

रायपुर IPL मैच: आज RCB-KKR भिड़ंत, प्रशासन अलर्ट, ट्रैफिक और सुरक्षा के खास इंतजाम...

रायपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के तहत आज नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें शाम 7:30 बजे मैदान पर उतरेंगी। क्रिकेट प्रेमियों में मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। वहीं आरसीबी जीत के साथ अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी।

मैच पर मंडरा रहा बारिश का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में आज दोपहर बाद तेज अंधड़ और बारिश की संभावना है। बदलते मौसम और बादलों की आवाजाही ने मैच पर खतरे के बादल खड़े कर दिए हैं। यदि बारिश तेज हुई तो मैच प्रभावित हो सकता है और ओवरों में कटौती की स्थिति भी बन सकती है। मौसम विभाग ने 13 से 16 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि रायपुर में लू चलने की संभावना कम बताई गई है, लेकिन उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

प्रशासन ने किए सुरक्षा और ट्रैफिक के खास इंतजाम

आईपीएल मैच को देखते हुए रायपुर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग की व्यापक व्यवस्था की है। दर्शकों की सुविधा और खिलाड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूट प्लान लागू किया गया है। स्टेडियम के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने अलग-अलग जोन बनाए हैं ताकि मैच के दौरान यातायात प्रभावित न हो।"

स्टेडियम में इन सामानों पर रहेगा प्रतिबंध

मैच के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई वस्तुओं को स्टेडियम के भीतर ले जाने पर रोक लगाई गई है। इनमें शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा-तंबाकू और ज्वलनशील पदार्थ, बोतल, टिफिन, डिब्बे और कांच के कंटेनर, छाता, स्टूल, हॉकी स्टिक, डंडे और झंडे, चाकू, तलवार, कैंची सहित धारदार वस्तुएं, लैपटॉप, लेजर लाइट, फ्लैश लाइट और कैमरा उपकरण, खाद्य सामग्री (बच्चों के भोजन को छोड़कर) बैग, सूटकेस और कागज के पैकेट, सिक्के, पटाखे और अन्य संदिग्ध सामग्री शामिल हैं।
 
मौसम में बदलाव की वजह

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक द्रोणिका और ऊपरी हवा के चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश का मौसम बदला हुआ है। बीते 24 घंटों में तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है।


संबंधित समाचार