होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बिहार में राज्यपाल की गरिमा का अपमान: भाषण के दौरान Go Back के नारे, इस संगठन के 9 कार्यकर्ता Arrest

बिहार में राज्यपाल की गरिमा का अपमान: भाषण के दौरान Go Back के नारे, इस संगठन के 9 कार्यकर्ता Arrest

बिहार : बुधवार को बीएनएमयू के चौथे दीक्षांत समारोह में शिरकत करने राज्यपाल फागू चौहान मधेपुरा पहुंचे। जब राज्यपाल मंच से अपना संबोधन दे रहे थे, तभी कुछ कार्यकर्ता उनके विरोध में नारेबाजी करने लगे। इस पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हरकत में आ गए। उन्होंने नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ताओं को तत्काल पकड़ा और उन्हें राज्यपाल से सुरक्षित दूरी पर ले गए।
 
इसके बाद पुलिस ने एबीवीपी के उन 9 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया जो हंगामा मचा रहे थे। ये कार्यकर्त्ता  राज्य की विभिन्न यूनिवर्सिटी में वीसी और प्रोवीसी के खाली पदों से नाराज थे। कार्यकर्ताओं ने राजभवन में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। एबीवीपी के प्रदेश शोध कार्य सह प्रमुख रंजन यादव ने बताया कि कई विश्वविद्यालयों में कुलपति और सह कुलपति के पद खाली हैं। राजभवन में भ्रष्टाचार व्याप्त है। शैक्षणिक सत्र देरी से चलने के कारण स्टूडेंट्स का भविष्य प्रभावित हो रहा है। बाद में ABVP कार्यकर्ताओं की इस हरकत को लेकर राज्यपाल ने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है, कुछ लोग ऐसा करते हैं।

संबंधित समाचार