
Indore To Ayodhya Train : 22 फरवरी का दिन देश के लिए ऐतिहासिक रहा, क्योंकि 22 फरवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम भगवान के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई। 22 फरवरी को राम मंदिर में रामलला को विराजमान किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी से लेकर देश की तमाम हस्तियां मौजूद रही।
मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से अब देशभर की जनता रामलला के दर्शन करने के लिए उत्साहित है। प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन यानी 23 फरवरी को सुबह से ही रामभक्तों का हूजूम मंदिर में उमड़ पड़ा। भीड़ इतनी थी की मंदिर में भक्तों की एंट्री पर रोक लगा दी। वही देशभर में अयोध्या दर्शन के लिए रेल मंत्रालय ने रेल सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के लिए एक खुशखबरी सामने आई है।
रामलला के दर्शन के लिए एमपी के इंदौर से अयोध्या तक के लिए इंदौर-अयोध्या-इंदौर आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। रेलवे ने इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। रेलवे इस ट्रेन को सप्ताह में एक दिन चलाएगा। यह ट्रेन इंदौर से अयोध्या तक करीब 23 घंटे का समय लेगी। हालंाकि रेलवे द्वारा अभी इंदौर-अयोध्या के लिए एक ही रैक मिला है। इसलिए यही ट्रेन आना जाना करेगी।
जानकारी के अनुसार इंदौर-अयोध्या-इंदौर आस्था स्पेशल ट्रेन को 10 फरवरी से चलाया जाएगा। यह ट्रेन रतलाम, उज्जैन, बैरागढ़, बीना, झांसी से होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। यह ट्रेन भोपाल नहीं जाएगी। भोपाल से अयोध्या जाने के लिए यात्रियों को बैरागढ़ रेलवे स्टेशन जाना होगा। और इसी रूट से यह ट्रेन 12 फरवरी को वापसी करेगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को इंदौर से 1 बजे रवाना होगी जोगी रविवार की दोपहर 12 बजे करीब अयोध्या पहुंचेगी। वही सोमवार को यह ट्रेन रात 9 बजकर 50 मिनट पर चलेगी, जो इंदौर मंगलवार को 8 बजे करीब पहुंचेगी।