होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कोरोना वायरस के मामलों में भारत ने तुर्की को छोड़ा पीछे, देश में संक्रमितों की संख्या हुई 1,65,387

कोरोना वायरस के मामलों में भारत ने तुर्की को छोड़ा पीछे, देश में संक्रमितों की संख्या हुई 1,65,387

Coronavirus India Update: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की रफ्तार तेज रफ़्तार से बढ़ती जा रही है। देश में रोजाना औसतन सात हजार के करीब मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 7258 मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में कोविड 19 संक्रमितों की संख्या 1,65,387 हो गई है। 

कोरोना वायरस के मामलों को लेकर भारत ने तुर्की को पीछे छोड़ दिया है। अब भारत पूरे विश्व में कोरोना वायरस से 9वां सबसे प्रभावित देश बन गया है। भारत में कोरोना वायरस के 28 मई को 7258 मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में अभी तक 1,65,387 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 89745 लोगों का उपचार अस्पतालों में चल रहा है। जबकि 70920 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। देश में अभी तक 4711 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में 1 हजार से अधिक संक्रमित मिले

महाराष्ट्र के बाद दिल्ली कोरोना वायरस का केंद्र बनता जा रहा है। दिल्ली में कल 1 हजार से अधिक कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। आंकड़ों के मुुताबिक महाराष्ट्र में 28 मई को 2598, दिल्ली में 1024, तमिलनाडु में 827, गुजरात में 367, पश्चिमी बंगाल में 344 और राजस्थान में 251 मामले आए हैं।

भारत में कल तुर्की को पीछे छोड़ा

कोरोना वायरस के मामलों में भारत ने कल तुर्की को पीछे छोड़ दिया है। आंकड़ों के मुताबिक तुर्की में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1.60 लाख है। जबकि भारत में पिछले 24 घंटे में 7 हजार नए मामले आने के बाद 1.65 लाख हो गई है। इसके बाद कोरोना वायरस से प्रभावित देशों की सूची में 9वें स्थान पर पहुंच गया है।


संबंधित समाचार