होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Independence Day 2026: 301 वीरता पदक समेत 1057 कर्मियों को मिलेगा सम्मान, देखें पूरी सूची

Independence Day 2026: 301 वीरता पदक समेत 1057 कर्मियों को मिलेगा सम्मान, देखें पूरी सूची

दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस 2026: देश की सुरक्षा और सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस, फायर सर्विस, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस और सुधार सेवाओं के 1057 कर्मियों को वीरता एवं सेवा पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 301 वीरता पदक (GM), 92 राष्ट्रपति पुलिस पदक (PSM) और 664 मेधावी सेवा पदक (MSM) शामिल हैं।

301 कर्मियों को वीरता पदक

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर कुल 301 वीरता पदक (Gallantry Medals) प्रदान किए गए हैं। इनमें 272 पुलिसकर्मी और 29 फायर सर्विस कर्मी शामिल हैं। वीरता पदक पाने वाले 301 कर्मियों में 197 कर्मी वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों, 51 जम्मू-कश्मीर, 12 पूर्वोत्तर क्षेत्रों और 41 अन्य क्षेत्रों से हैं। इन कर्मियों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है।

92 राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मान

उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवा के लिए कुल 92 राष्ट्रपति पुलिस पदक फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस (PSM) प्रदान किए गए हैं। इनमें 83 पुलिस सेवा, 4 फायर सेवा, 3 सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड और 2 सुधार सेवा के कर्मी शामिल हैं।

664 मेधावी सेवा पदक

इसके अलावा 664 मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) प्रदान किए गए हैं। इनमें 606 पुलिस सेवा, 28 फायर सेवा, 18 सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड और 12 सुधार सेवा के कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इस तरह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुल 1057 कर्मियों को वीरता, विशिष्ट सेवा और मेधावी सेवा के लिए पदकों से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नागरिक सेवाओं में उनके उल्लेखनीय योगदान को रेखांकित करता है।
 


संबंधित समाचार