होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ind vs SA Test Series 2025: ऋषभ पंत और आकाशदीप की वापसी के साथ भारत की टेस्ट टीम घोषित, देखें लिस्ट...

Ind vs SA Test Series 2025: ऋषभ पंत और आकाशदीप की वापसी के साथ भारत की टेस्ट टीम घोषित, देखें लिस्ट...

India vs South Africa, Test Series 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वॉड में ऋषभ पंत और आकाशदीप की शानदार वापसी हुई है। पहला टेस्ट मुकाबला 14 से 18 नवंबर तक कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

ऋषभ पंत की वापसी से टीम को मजबूती: 

टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज मिस की थी क्योंकि वे इंग्लैंड दौरे पर लगी पैर की चोट से उबर रहे थे। अब वे पूरी तरह फिट होकर वापसी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में इंडिया-ए टीम की कप्तानी करते हुए दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। पंत ने मैच की दूसरी पारी में 90 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।

आकाशदीप की फिटनेस के बाद टीम में वापसी: 

तेज़ गेंदबाज़ आकाशदीप भी चोट से उबरने के बाद टीम में शामिल किए गए हैं। वे पहले पीठ की चोट के कारण दलीप ट्रॉफी से बाहर रहे थे, लेकिन हाल में उन्होंने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दो मैच खेलकर फिटनेस साबित की।

India’s Test Squad for South Africa Series 2025:

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर) यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकाशदीप. 

India A Team for ODI Series vs South Africa A:

ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), तिलक वर्मा (कप्तान),  ईशान किशन (विकेटकीपर), रियान पराग, अभिषेक शर्मा, निशांत सिंधु, आयुष बदोनी, मानव सुथार,  विप्रज निगम, अर्शदीप सिंह,  प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)। हर्षित राणा,  खलील अहमद, प्रसिद्ध कृष्णा।


संबंधित समाचार