होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATARPUR NEWS : छतरपुर में महिला की 2 टुकड़ों में मिली लाश, 4 अगस्त से थी लापता, पडोसी ने इस वजह से की हत्या

CHHATARPUR NEWS : छतरपुर में महिला की 2 टुकड़ों में मिली लाश, 4 अगस्त से थी लापता, पडोसी ने इस वजह से की हत्या

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला का शव पुलिस को दो टुकड़ो में  कचरे के ढेर में मिला। बताया जा रहा है कि महिला 04 अगस्त से लापता थी। जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। घटना से क्षेत्र में जहां सनसनी फ़ैल गई है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

लाठी मारकर महिला की हत्या

घटना छतरपुर जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र की है। जहां पुलिस को 40 वर्षीय रुखसाना खान का शव कचरे के ढेर में मिला। जानकारी के अनुसार, जिस दिन महिला गायब हुई उस दिन महिला अपने पडोसी के साथ बैठकर दारू पी रही थी। नशा ज्यादा होने के चलते महिला पडोसी के साथ गली गलौज करने लगी। जिससे नाराज पडोसी ने महिला की लाठी मारकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके दो टुकड़े कर कचरे में फेंक दिया।

अंधरे में दो टुकड़े कर कचरे के ढेर में फेका शव 

पुलिस ने आरोपी की पहचान बुद्ध अहिरवार के रूप में की है। जो की मृतक महिला के पति का दोस्त था। आरोपी ने बताया कि महिला उसके घर शराब पीने आई थी और गाली गलौज कर रही थी। जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी और लाश को ठिकाने लगाने के लिए रात के अंधरे में दो टुकड़े कर कचरे के ढेर में फेक दिया। मामला सूरजपुरा रोड गांव का है। 

05 अगस्त को मिले थे महिला के शव के टुकड़े

मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बुद्ध अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से घटना में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है। बता दे कि 05 अगस्त को महिला के शव के टुकड़े कचरे में मिले थे। जबकि 04 अगस्त से महिला लापता थी। 


संबंधित समाचार