जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में ट्रिपल आईटीडीएम की एक छात्रा ने फांसी लगा अपनी जान दे दी। छात्रा तेलंगाना की रहने वाली थी। जो की थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया। फ़िलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। वही पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
सहेलियों ने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका देखा शव
बताया जा रहा है कि छात्रा वैष्णवी का शव जब उसकी सहेलियों ने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका देखा तो तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मौके पर नहीं मिला सुसाइड नोट
जांच के दौरान पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना नागार्जुन महिला छात्रावास की है।
नागार्जुन महिला छात्रावास की थी छात्रा
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला थाना खमरिया की डुमना पुलिस चौकी के ट्रिपल आईटीडीएम का है।