होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Muh ke Chale : मुंह के छालों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे

Muh ke Chale : मुंह के छालों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे

Muh ke Chale Kaise Thik Kare :  आजकल मुंह के छाले आम समस्या बन जाते हैं। पेट में गर्मी, डिहाइड्रेशन, मसालेदार खाना, एसिडिटी या हार्मोनल बदलाव, ये सभी वजहें मुंह में दर्दनाक छाले पैदा कर देती हैं। इससे खाना-पीना मुश्किल हो जाता है और बात करना भी दर्द देने लगता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय बड़ी राहत दे सकते हैं।

फिटकरी का पानी

फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो छालों पर जल्दी असर करते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए थोड़ा फिटकरी पानी में घोलें। इस पानी को 2–3 मिनट मुंह में घुमाएं। थूक दें, पीना नहीं है। दिन में 2 बार करें। इससे सूजन और जलन दोनों में राहत मिलती है।

त्रिफला

त्रिफला पाचन को ठीक करता है और मुंह के छालों में भी आराम देता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक गिलास पानी में थोड़ा त्रिफला पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण से दिन में 3 बार कुल्ला करें। यह छालों को जल्दी भरने में मदद करता है।

नारियल का तेल 

नारियल तेल सूजन और जलन कम करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए थोड़ा वर्जिन नारियल तेल मुंह में डालें। 2–3 मिनट घुमा कर थूक दें। दिन में 2 बार दोहराएं। इससे छालों की लालिमा और दर्द जल्दी कम होता है।

पेट की समस्या से बढ़ते है छाले 

डॉक्टरों के अनुसार, छाले अक्सर कब्ज, गैस, एसिडिटी और डाइजेशन गड़बड़ होने से भी होते हैं। इसलिए पाचन ठीक रखना जरूरी है।

छाले होने पर क्या न खाएं?

मिर्च-मसाले वाला खाना, तली-भुनी चीजें, अदरक, लहसुन और गरम तासीर वाले मसाले, ये चीजें छालों की जलन बढ़ा सकती हैं।

सलाह

यह घरेलू नुस्खे हल्के छालों में लाभकारी हैं। अगर छाले 7–10 दिन में ठीक न हों या दर्द बढ़ता जाए तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।


संबंधित समाचार