होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों के तबादले: कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार, बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों के तबादले: कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार, बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

रायपुर:  राज्य सरकार ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कई अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार संबंधी आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों और विभागों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

डॉ. सीआर प्रसन्ना को अतिरिक्त प्रभार

IAS डॉ. सीआर प्रसन्ना (भाप्रसे 2006) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कुलदीप शर्मा बने बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर

IAS कुलदीप शर्मा (भाप्रसे 2014) को रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के पद से हटाकर कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है।

तीर्थराज अग्रवाल को दोहरी जिम्मेदारी

IAS तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए उप सचिव, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

लीना कोसम बनीं परीक्षा नियंत्रक

IAS लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से इस पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

अन्य अधिकारियों की स्थिति

IAS सौमिल रंजन चौबे को उप सचिव, कृषि विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर के पद पर यथावत रखा गया है।

IAS वीरेंद्र बहादुर पंचभाई अपर कलेक्टर, नारायणपुर के पद पर यथावत रहेंगे।

IAS सुमित अग्रवाल आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग के पद पर यथावत पदस्थ रहेंगे।

IAS संदीप कुमार अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बिलासपुर के पद पर यथावत रहेंगे।

IAS ऋषभ कुमार पाराशर उप सचिव, वित्त विभाग के पद पर यथावत रखे गए हैं।

आशीष टिकारिहा को वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी

IAS आशीष कुमार टिकारिहा को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से इस पद को वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

तरुण कुमार किरण को कोरबा में विशेष दायित्व

IAS तरुण कुमार किरण, जो वर्तमान में राज्य कर उपायुक्त, कार्यालय आयुक्त, राज्य कर मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ हैं, को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है। इस पद को भी उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

दीपक सोनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

बलौदाबाजार कलेक्टर IAS दीपक सोनी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया गया है।


संबंधित समाचार