Ambikapur जिला संवाद 2026 : छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के मौके पर जिले के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और जमीनी समस्याओं पर चर्चा के लिए हरिभूमि आईएनएच द्वारा जिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन अंबिकापुर में सरगवां द पैलेस रिसॉर्ट में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले के विकास पर सीधी और खुले मंच पर चर्चा की जा रही है। हरिभूमि INH के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने बालकृष्ण पाठक कांग्रेस नेता, चिंतामणि महाराज बीजेपी सांसद, प्रबोध मिंज बीजेपी विधायक, और द्वितेन्द्र मिश्रा प्रदेश महामंत्री कांग्रेस से जिले के विकास और समस्याओं पर विशेष चर्चा की।
डॉ. हिमांशु द्विवेदी : दो साल कैसे बीते?
चिंतामणि महाराज : पांच साल भी अच्छा था 2 साल भी अच्छा है। पांच साल में जो अच्छा था वो सब देखे है और अभी जो दो साल है उसमें हम कोशिश कर रहे है कि केंद्र की राशि लाकर विकास कार्य में लगाए। अभी सफलता नहीं मिल पाई है। रायपुर से अंबिकापुर जो प्लेन चालू हुआ था वो सहयोग से नहीं चल पाया। सरगुजा में प्लेन यहां तक आए, इसके लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। मैं भी केंन्द्र में लगातार प्रयास में हूं।
डॉ. हिमांशु द्विवेदी : दिल्ली में कोशिश चल रही, रायपुर से कुछ मिला?
चिंतामणि महाराज : केंन्द्र और राज्य में अपनी ही सरकार है। इंडिगो के मालिक से कहा तो उन्होंने कहा की सीएम से मीटिंग करवा दीजिए, में दो बार मीटिंग करवा चुका हूं। बहुत जल्दी सफलता मिलेगी। हम ट्रेन और प्लेन दोनों मांगों पर बराबर काम कर रहे है। एक में लगभग सफलता मिल गई है। दूसरे में अभी हमें राइटिंग में नहीं मिला है तो अभी नहीं बोल पाएंगे। अंबिकापुर में टूटा प्लेटफॉर्म है इसके लिए दूसरे प्लेटफॉर्म की बात हुई है। काम चालू नहीं हुआ है जल्द काम चालू हो जाएगा। प्लेटफॉर्म स्वीकृत है।
डॉ. हिमांशु द्विवेदी : आप विधायक हो जाते है, सांसद हो जाते है, कैसे?
चिंतामणि महाराज : ये सब जनता का आशीर्वाद है, इसलिए हम विधायक बने और सांसद बन गए। आशीर्वाद के हिसाब से सब कुछ होता है।