होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

आज सरगुजा में INH-हरिभूमि जिला संवाद, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने, विकास पर होगा मंथन

आज सरगुजा में INH-हरिभूमि जिला संवाद, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने, विकास पर होगा मंथन

सरगुजा: छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और जमीनी समस्याओं पर गहन चर्चा के लिए हरिभूमि आईएनएच द्वारा जिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन 28 फरवरी को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से सरगवां द पैलेस रिसॉर्ट में आयोजित होगा।

इस संवाद में हरिभूमि INH के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और विपक्षी नेताओं से जिले के विकास पर सीधी और खुली चर्चा करेंगे।

सत्ता पक्ष और विपक्ष के दिग्गज होंगे शामिल

कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक रामकुमार टोप्पो, विधायक प्रबोध मिंज, महापौर मंजूषा भगत, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया शामिल होंगे।

वहीं विपक्ष की ओर से पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की, कांग्रेस नेता द्वितेंद्र मिश्रा और लक्ष्मी गुप्ता भाग लेंगे।

विकास, वादों और ज्वलंत मुद्दों पर खुली चर्चा

जिला संवाद में पिछले दो वर्षों में हुए विकास कार्यों, सरकार के घोषणापत्र में किए गए वादों और क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के जनप्रतिनिधियों के साथ मंथन किया जाएगा।

प्रशासनिक और सामाजिक विषयों पर भी संवाद

कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जेके सिंह, शिक्षाविद सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्रो. वीके वर्मा, इतिहासकार-लेखक गोविन्द शर्मा, समाजसेवी मंगल पाण्डेय सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। वहीं जिले के कलेक्टर अजीत वसंत और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल से प्रशासनिक स्थिति और कानून-व्यवस्था पर चर्चा होगी।

समाजसेवियों और विशिष्टजनों का होगा सम्मान

कार्यक्रम में समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों, चिकित्सकों और साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें नरेंद्र सिंह टुटेजा, डॉ. सुधांशु किरण, हर्षप्रीत सिंह टुटेजा, समाजसेवी अभय साहू, अनुज दुबे, दिनेश पाण्डेय, प्रणेश तिवारी, साहित्यकार डॉ. पुष्पा सिंह और प्रकाश कश्यप शामिल हैं।


संबंधित समाचार