विदिशा : मध्य प्रदेश के विदिशा में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से गाला घोटकर हत्या कर दी और घटना को छुपाने के लिए मामले को आत्महत्या का रूप दे दिया। जिसका खुलासा तब हुआ जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। घटना विदिशा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लखार की है।
घटना को दिया था आत्महत्या का रूप
घटना 1 अगस्त की है। जब पुलिस को जानकारी मिली थी कि 30 वर्षीय खुशबुन खातून ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान पति सहित परिवार वाले आत्महत्या की बात कहते रहे।
आपसी विवाद के चलते की हत्या
वही जब 03 अगस्त को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई। तब जाकर पुलिस ने आरोपी पति से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार लिया। आरोपी ने बताया कि आपसी विवाद के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
आरोपी की दूसरी पत्नी थी महिला
जांच में पता चला कि आरोपी की पहली पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी और उसने दूसरी शादी खुशबुन खातून से की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तरा कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।