होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PANNA NEWS ; पत्नी के फोटो खिचवाने से नाराज पति ने लगाई फांसी, जंगल में मिला शव, मातम में बदली शादी की खुशियां

PANNA NEWS ; पत्नी के फोटो खिचवाने से नाराज पति ने लगाई फांसी, जंगल में मिला शव, मातम में बदली शादी की खुशियां

पन्ना : मध्य प्रदेश के पन्ना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति अपनी पत्नी के फोटो खिचवाने इस कदर नाराज हुआ कि उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि दंपति शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। जहां उसने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना पन्ना टाइगर रिजर्व के मड़ला पेट्रोल पंप के पास की है। 

लड़की के फूफा के साथ पत्नी ने खिचवाई थी फोटो 

दरअसल, कैलाश प्रजापति और उसकी पत्नी उमा प्रजापति एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पन्ना आए थे। घर में जहां शादी की रस्मे निभाई जा रही थी। तो वही इस बीच लड़की के फूफा के साथ पत्नी के एक फोटो खिचवा ली। जिसको लेकर पति इस कदर नजर हुआ कि उसने अपनी जान दे दी। 

शौच का बहाना करके निकला था युवक

परिजनों ने बताया कि फोटो को लेकर पति पत्नी में काफी ज्यादा विवाद हुआ था। जिसे समझा बुझा कर शांत करवाया गया। लेकिन कैलाश इस बात से अंदरूनी तौर पर बेहद आहत था। इसी दौरान गुरुवार को कैलाश घर से शौच जाने का बहाना बनाकर निकला और वापस नहीं लौटा। 

जमुनिया जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों ने युवक का शव पन्ना टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित कोर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जमुनिया जंगल में पेड़ से लटका देख तो तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना के चलते शादी की खुशियां एक पल में मातम में बदल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 
 


संबंधित समाचार