होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

चरित्र शंका पर पति ने पार की हैवानियत की हदें: पत्नी की ना सिर्फ कपड़े फाड़कर बाल काटे बल्कि पेशाब पिलाकर मुंह भी किया काला 

चरित्र शंका पर पति ने पार की हैवानियत की हदें: पत्नी की ना सिर्फ कपड़े फाड़कर बाल काटे बल्कि पेशाब पिलाकर मुंह भी किया काला 

रिपोर्टर: नौशाद अहमद// सूरजपुर : शादी को एक पवित्र संस्कार के साथ जन्म जन्मांतर का बंधन माना जाता है, लेकिन कई बार एक शक पति पत्नी के रिश्तों में दरार लेकर आ जाता है, आपने भी ऐसे कई मामले जरूर सुने होंगे जहां शक के कारण ही रिश्तों में पहले तो खटास आ जाती और फिर यह शक ही जुर्म का रास्ता बन जाता है, लेकीन आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे है जहां चरित्र शंका पर आगबबूला हुए पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर पहले पत्नी के कपड़े फाड़ कर  बाल काट कर मुण्डन कर देता है इतना में भी मन नही मानता है तो फिर पेशाब पिलाकर मुह काला कर देता है कैसे रिश्तों में हुई सारी हदें पार पढ़िए इस रिपोर्ट में...

ना सिर्फ कपड़े फाड़कर बाल काटे बल्कि पेशाब कर मुंह भी काला किया 

इस घटना का वीडियो आपको झकझोर कर रख देगा , वीडियो इंसानियत को शर्मसार कर देने के साथ इतना क्रूर कि हम यह पूरा आपको पूरा दिखा भी नही सकते , घटना के इस वीडियो में एक महिला की लाचारी साफ देखी जा सकती है जहां मात्र चरित्र शंका पर पहले तो उसके कपड़े फाड़ दिए गए फिर उसके बाल काट कर उसको पेशाब पिलाई और मुह काला कर दिया और यह सब करने वाला वही इंसान था जिसके साथ कई साल पहले तारा ने सात जन्मो के लिए जीने मरने की कसमें खाई थी, शायद इन कसमों और वादों को लेते समय तारा ने सपने में भी नही सोचा होगा कि आगे चल कर उसका ही जीवनसाथी उसके साथ हैवानियत करने में सारी हदें पार कर जाएगा ।

सूरजपुर के करंजी का मामला :

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला दरअसल सूरजपुर के करंजी का है जहाँ करंजी की रहने वाली तारा सारथी का विवाह जितेंद्र के साथ 2006 में हुआ था और कई सालों तक इनके बीच सब कुछ सही रहा दोनो के 4 बच्चे भी हुए लेकिन बीते एक साल से दोनो के रिश्तों में खटास आ गई और दोनो अलग रहने लगे थे,, वहीं तारा के पति जितेंद्र का आरोप है कि उसकी पत्नी के अन्य रिस्तेदारों के साथ अवैध संबंध है तो तारा अपने पति पर किसी अन्य महिला से अवैध संबंध होने का आरोप लगा रही है ।

बच्चे भी देखते रहे तमाशा, महिला पहुंची थाना 

 इसी बीच जब पीड़िता अपने किसी रिश्तेदार के यहाँ गई हुई थी तब आरोपी पति उसके पास पहुँचता है और उसे आपने साथ ले आता है और बच्चों के सामने तारा के पहले पैर बांधे जाते है और फिर सर का मुंडन कर दिया जाता है जब इतने में भी हैवान पति का जी नही भरता तो उसको अपना और बच्चों का पेशाब पिला कर उसके मुंह को मोबिल से काला कर दिया जाता है और बच्चे भी सामने खड़े तमाशा देखते है , हालांकि घटना के बाद इसकी शिकायत महिला ने कोरिया जिले के पटना में की है और अब समाजिक कार्यकर्ता पंकज तिवारी इस महिला को इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे है और उनका कहना है जब तक इस महिला को इंसाफ नही मिलता इसकी लड़ाई लड़ेंगे और हमने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर अला अधिकारी से किया है पिड़ित के साथ आइजी सरगुजा से मिलेंगे।


संबंधित समाचार