भोपाल : मध्य प्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। तापमान में हो रही बढ़ोतरी के चलते स्कूलों के समय में जहां पहले ही बदलाव कर दिया गया है। तो वही बच्चों के स्वस्थ को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने भोपाल में कक्षा 5वीं तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है।
प्राइवेट, सरकारी और CBSE स्कूलों में 30 अप्रैल तक रहेगी छुट्टी
जारी आदेश के मुताबिक नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के प्राइवेट, सरकारी और CBSE स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित की गई है। जिला कलेक्टर की स्वीकृति के बाद यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासन ने यह कदम बढ़ती गर्मी को देखते हुए उठाया है। अवकाश 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लागू किया गया है।
उज्जैन में भी कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद
इसके साथ ही उज्जैन में भी चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों में बच्चों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। अवकाश 27 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक रहेगा। जबकि शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। इतना ही नहीं कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक के स्कूल सुबह 7:30 बजे से लेकर 12:30 तक संचालित होते रहेंगे।
इन जिलों में भी बच्चों की रहेगी छुट्टी
बता दें कि प्रदेश में पड़ रहे गर्मी के प्रकोप को देखते हुए पहले ही कई स्कूलों में नर्सरी से 8वीं तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिसमे भोपाल, सागर, ग्वालियर, जबलपुर, सिंगरौली, पन्ना, हरदा, नर्मदापुरम, उज्जैन, अनूपपुर आदि जिले शामिल है।