होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather : MP में सूरज ने दिखाएं तीखे तेवर, पारा 44°C के पार, 22 जिलों में लू का अलर्ट जारी

MP Weather : MP में सूरज ने दिखाएं तीखे तेवर, पारा 44°C के पार, 22 जिलों में लू का अलर्ट जारी

भोपाल : मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। तापमान में हो रही बढ़ोतरी के चलते लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दिन की शुरुआत के साथ ही सूरज के तीखे तेवर दिखने शुरू हो जाते है। दिन पर दिन बढ़ रहे गर्मी के प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने  20 से ज्यादा जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से बिना काम घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है। 

इन जिलों में लू का अलर्ट

जिन जिलों में लू का अलर्ट घोषित किया गया है, उनमें ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर शामिल हैं। इन इलाकों में तेज गर्म हवाएं चलने और तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

भोपाल, इंदौर और उज्जैन में लू का अलर्ट नहीं

राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में भी गर्मी का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। हालांकि यहां फिलहाल लू का अलर्ट नहीं है, लेकिन तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है और दोपहर के समय लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है।

27 अप्रैल से बारिश की शुरुआत

प्रदेश जहां एक तरफ भीषण गर्मी की चपेट में है। तो वही मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को कुछ जिलों में लू के साथ बारिश की शुरुआत होने की आकांशा जताई है । 28 और 29 अप्रैल को गरज-चमक और हल्की बारिश के साथ तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन गर्मी पूरी तरह खत्म नहीं होगी।


संबंधित समाचार