होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : अब से हेलमेट नहीं पहनने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, लाइसेंस भी होगा सस्पेंड, विशेष अभियान शुरू

MP NEWS : अब से हेलमेट नहीं पहनने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, लाइसेंस भी होगा सस्पेंड, विशेष अभियान शुरू

भोपाल : मध्य प्रदेश पुलिस ने बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए दो पहिया चालकों के लिए आज से विशेष अभियान शुरू किया है। जिसके तहत अगर चालक हेलमेट नहीं लगता है तो अब न सिर्फ चालानी कार्रवाई की जाएगी। बल्कि लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिए जायेंगे। यह हेलमेट विशेष अभियान 26 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा। 

पुलिस मुख्यालय विवेक शर्मा ने निर्देश किए जारी

यह अभियान भोपाल और इंदौर में पुलिस आयुक्तों की निगरानी में और प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों के निर्देशन में चलाया जाएगा। एडीजी पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय विवेक शर्मा ने इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए हैं। 

सड़क हादसों की रोक थाम उठाया कदम

पुलिस मुख्यालय के एडीजी पीटीआरआई विवेक शर्मा ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा कि राज्य में सड़क हादसों में वृद्धि का एक प्रमुख कारण यातायात नियमों की अनदेखी और हेलमेट का उपयोग न करना है। सड़क हादसों की रोक थाम के लिए यह अभियान चलाय जा रहा है। ताकि एक्सीडेंट कम हो और लोग सुरक्षित रहे। 

अभियान को गंभीरता से लें

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे इस अभियान को गंभीरता से लें और स्थानीय प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के सहयोग से इसे प्रभावी बनाएं।
 


संबंधित समाचार