भोपाल : मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। जिसके चलते प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज डिंडौरी और बालाघाट में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है। तो वही 22 जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम का असर बना रह सकता है, जिससे कई क्षेत्रों में तेज बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
अगले 24 घंटे अति से होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे अति भारी या भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। जिसके चलते डिंडौरी और बालाघाट में 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
तो वही विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, दमोह, सिवनी, जबलपुर, मंडला, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी और छतरपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
कहीं तेज तो कहीं होगी हल्की बारिश
इसके साथ ही भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, सतना, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।