सवारी में निकलेंगे 4 स्वरूप
श्रावण मास के अंतिम सवारी में बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव और नंदी पर उमा महेश स्वरूप में भक्तों को दर्शन देगें। इसके साथ ही अलग-अलग भजन मंडलियां, अखाड़े, बैंड, पुलिस, अश्वरोही और सशस्त्र बल के जवान सवारी में शामिल होंगे।
इन मार्गों से निकलेगी सवारी
महाकाल मंदिर से निकलकर सवारी कोट मोहल्ला, महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। यहां शिप्रा जल से अभिषेक पूजन के बाद सवारी रामानंद आश्रम, कार्तिक चौक, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक होते हुए गोपाल मंदिर पहुंचेगी। यहां गोपाल मंदिर के सामने कुछ देर रुकने के बाद सवारी पटनी बाजार, गुदरी चौराहा, महाकाल चौराहा होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी।