होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

WEATHER UPDATE : MP के शिवपुरी, गुना, सागर सहित 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले चार दिन जमकर बरसेंगे बादल

WEATHER UPDATE : MP के शिवपुरी, गुना, सागर सहित 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले चार दिन जमकर बरसेंगे बादल

भोपाल : मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। जिसके चलते प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की से लेकर तेज बारिश का दौर जारी है। पिछले 36 घंटे से प्रदेश के 35 से अधिक जिलों में लगातार बारिश हो रही है। तो वही आज भी मौसम विभाग ने 15 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में रिमझिम बारिश होने के आसार हैं।

15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शिवपुरी, गुना, सागर, डिंडोरी, श्योपुर, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, धार और बड़वानी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 

इन जिलों में हल्की बारिश का दौर बना रहेगा

इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर और निवाड़ी में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।

अगले चार दिनों तक तेज बारिश का दौर रहेगा जारी

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। जिसको देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने की अपील की है।
 


संबंधित समाचार