भोपाल। मध्यप्रदेश में अर्नब तूफान के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक रूककर बारिश हो रही है। तो वही कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
3 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आज रीवा, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही IMD ने आज सीधी, सिंगरौली और मऊगंज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में कुछ इलाकों में चार इंच या उससे अधिक वर्षा होने की भी आशंका है।
भोपाल समेत 31 जिलों में हल्की बारिश
इसके अलावा भोपाल समेत 31 जिलों में हल्की बारिश, तेज हवाओं और बिजली चमकने की संभावना है। दूसरी ओर, पश्चिमी मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगा
बारिश के चलते प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगा है। कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम में बदलाव का सिलसिला 1 नवंबर तक जारी रह सकता है।