होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Women Health Tips: महिलाओं को डॉक्टर से कभी नहीं छिपानी चाहिए ये 6 बातें वरना...

Women Health Tips: महिलाओं को डॉक्टर से कभी नहीं छिपानी चाहिए ये 6 बातें वरना...

महिलाओं को कई तरह की समस्याओं (Intimate Problem) का सामना करना पड़ता है। कई बार छोटी सी परेशानी किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या (Health Issue) का कारण बन सकती है। इसलिए आपको स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologists) से खुलकर बात करनी चाहिए और समय-समय पर सलाह लेते रहना चाहिए।

1- वेजिना में खुजली और दुर्गंध आना

अगर आपको वेजिना में खुजली और दर्गंध की समस्या हो रही है तो आपको तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए और अपनी बात को स्पष्ट रूप से महिला डॉक्टर के सामने रखनी चाहिए। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि वेजिना में खुजली और दर्द किसी बड़े संक्रमण और वल्वा कैंसर का कारण बन सकता है।

2- सेक्स के दौरान दर्द

कई महिलाओं को सेक्स के दौरान बेचैनी और दर्द महसूस होता है, जो उनके लिए चिंता की बात हो सकती है। इसलिए उन्हें स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

3- ब्रेस्ट की समस्या

स्त्री रोग विशेषज्ञ बताती हैं कि ब्रेस्ट में दर्द, ब्रेस्ट में गांठ, ब्रेस्ट से डिस्चार्ज, ब्रेस्ट के ऊपर त्वचा में बदलाव को नजरंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह कैंसर का संकेत हो सकता है। इसके बारे में खुलकर बात करें और भूलकर भी लापरवाही न करें।

4- प्रेग्नेंसी की प्लानिंग

प्रेग्नेंसी की प्लानिंग करते वक्त आपको स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। ताकि गर्भावस्था के दौरान आपको और आपके होने वाले बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हों।

5- इर्रेगुलर पीरियड्स

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि यह हार्मोनल में बदलाव, तनाव, संक्रमण की वजह से हो सकता है। कभी-कभी चक्र में गड़बड़ी होना आम बात है, लेकिन अगर ऐसा लगातार हो रहा है तो आपको स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए।

6-पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन

आप सभी जानते हैं पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन होना सामान्य है। अगर आपको लगातार ऐसा हो रहा है तो आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह फाइब्रॉएड, एंडोमाइटोसिस, एडिनोमायोसिस के लक्षण भी हो सकते है।


संबंधित समाचार