होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Harsh firing : कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में जमकर हुई हर्ष फायरिंग, दूल्हा-दुल्हन और रिश्तेदारों ने की जमकर फायरिंग, एसपी ने कार्रवाई की बात

Harsh firing : कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में जमकर हुई हर्ष फायरिंग, दूल्हा-दुल्हन और रिश्तेदारों ने की जमकर फायरिंग, एसपी ने कार्रवाई की बात

Harsh firing :  छत्तीसगढ़ में जांजगीर जिले में हुई एक शादी में दुल्हे दुल्हन की शादी जमकर वायरल हो रहा है जांजगीर जिले में कांग्रेस नेता के बेटे की शादी हुई तो वहां दूल्हा-दुल्हन से लेकर रिश्तेदारों तक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली।

READ MORE : जयमाला की रश्म के बाद पेड़ से लड़का मिला दुल्हन का शव, छोटी बहन से कराया दुल्हे का विवाह

सब ने एक-एक कर रिवाल्वर और पिस्टल से आसमान में कई गोलियां चलाईं। जिसे देखकर वहां मौजूद लोग बोलने लगे, वाह-वाह बहुत खूब। फायरिंग करने वालों ने इस फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया में भी अपलोड कर दिए। इसके बाद अब एसपी ने कार्रवाई की बात कही है। कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी हैं। 10 फरवरी को उनके बेटे शांतनु प्रताप सिंह की शादी जांजगीर शहर में सौंदर्या सिंह के साथ हुई। इसके बाद 12 फरवरी को उनके गृह ग्राम रसौटा में आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में बड़ी संख्या में बीजेपी और कांग्रेस नेता शामिल हुए थे।

READ MORE : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बालोद दौरे के दौरान बीजेपी को दिया धन्यवाद, कहा मेरा अपना परिवार है

अकलतरा विधायक सौरभ सिंह भी समारोह में शामिल हुए थे। इसी आयोजन के बाद अचानक हवाई फायरिंग का दौर चालू हो गया। वहां मौजूद कुछ परिवारवालों ने रिवाल्वर और पिस्टल निकाल लिए। फिर हवा में ताबड़तोड़ फायर किए जाने लगे। रिश्तेदारों ने दूल्हा-दुल्हन, उनकी मां और दूसरे लोगों को भी पिस्तौल देकर फायरिंग कराई। इसका बकायदा वीडियो भी बनाया गया और सोशल मीडिया में दुल्हन का वेलकम लिखकर वायरल किया गया। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़के की मां शुभा सिंह ने भी फायरिंग की, तब भी लोगों ने खूब वाह-वाह किया। उनके अलावा एक-एक कर कई रिश्तेदारों ने भी आसमान में जमकर फायरिंग की है।

READ MORE : मुंबई के सेंट रेजिस होटल में हुआ सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी का वेडिंग रिसेप्शन, तमाम बॉलीवुड सितारों से सजी शाम

इस बीच सोशल मीडिया में किसी ने पूरे समारोह का वीडियो पोस्ट कर दिया है। इस मामले में SP विजय अग्रवाल ने कहा है कि आपके माध्यम से जानकारी मिली है। इस तरह से समारोह में फायरिंग करना जुर्म है। जितने लोगों ने फायरिंग की, सभी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Latest News Video देखें: 

 


संबंधित समाचार