होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

फादर्स डे पर अपने पिता को गिफ्ट करें ये एक चीज, चमक जाएगी आपके परिवार की किस्मत

फादर्स डे पर अपने पिता को गिफ्ट करें ये एक चीज, चमक जाएगी आपके परिवार की किस्मत

Happy Fathers Day 2022: जन्मदिन, शादी, गृह प्रवेश, मदर्स डे-फादर्स डे आदि कोई भी विशेष दिन पर गिफ्ट और उपहार आदि का देना हमारी परंपरा रही है, लेकिन कई बार लोग ये सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि, क्या गिफ्ट दिया जाए। जो सामने वाले व्यक्ति को पसंद आए।

अगर आप अपने किसी करीबी-दोस्त आदि को तोहफा दें तो वास्तु के नियमों का जरुर पालन करना चाहिए। इससे आपके रिश्ते और मजबूत हो जाते हैं और जीवन की समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं।

वहीं अग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, 19 जून को फादर्स डे मनाया जाता है। इस दौरान आप अपने पिता को वास्तु के हिसाब से तोहफा दे सकते हैं, ऐसा करने से उन्हें कई लाभ होंगे।

तो आइए जानते हैं कि, इस बार फादर्स डे के अवसर पर आप अपने पिता को किस चीज का तोहफा दें, जिससे आपको और आपके पिता को कई प्रकार के फायदे हो सकते हैं।

चांदी

फादर्स डे पर पिता को चांदी देना शुभ होता है। इस दौरान आप अपने पिता को चांदी से बनी हुई चीजें गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उनके व्यापार में उन्नति होगी और उनका स्वास्थ्य भी सही रहेगा।

मिट्टी से बनी वस्तुएं

मिट्टी से बनी वस्तुएं भी आप अपने पिता को भेंट में दे सकते हैं। इससे उनके कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी और उनकी सफलता का रास्ता खुलेगा। तथा आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

लाफिंग बुद्धा

वास्तु के अनुसार लाफिंग बुद्धा को अगर आप अपने पिता को भेंट करते हैं तो यह बहुत शुभ होता है और घर में लड़ाई-झगड़े कम होते हैं। इसीलिए आप लाफिंग बुद्धा भी अपने पिता को उपहार में दे सकते हैं।

मोरपंख

वास्तु के अनुसार, मोरपंख किसी को तोहफा में देते हैं तो उससे घर में सभी प्रकार के वास्तुदोष कम हो जाते हैं। इसीलिए आप फादर्स डे पर मोरपंख या उससे बनी कोई भी वस्तु जैसे ऑरिजनल मोरपंख से बने आदि गिफ्ट अपने पिता को भेंट कर सकते हैं। इससे उन्हें समृद्धि प्राप्त होती है। 

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। INH 24x7 इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)


संबंधित समाचार