होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GUJARAT ASSEMBLY ELECTION RESULTS : गुजरात में इतिहास दोहराते हुए खिला कमल, प्रचंड मतों से भारतीय जनता पार्टी ने की विजय हासिल

GUJARAT ASSEMBLY ELECTION RESULTS : गुजरात में इतिहास दोहराते हुए खिला कमल, प्रचंड मतों से भारतीय जनता पार्टी ने की विजय हासिल

GUJARAT ASSEMBLY ELECTION RESULTS : भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात  विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई हैं। मतगणना के शुरुवाती रुझानो में भी भारतीय जनता पार्टी आगे थी। जहा एक ओर बीजेपी प्रचंड मतों से जीत दर्ज कराई है वही हिमाचल में सत्ता बदलने का रिवाज नहीं बदलता नजर आ रहा हैं।गुजरात की 182 सीटों पर 2 चरणों में  मतदान हुआ था पहले चरण में 60.20 लोगो ने मतदान किया था। जबकि दुसरे चरण में 69.39 फीसदी लोगो ने मतदान में हिस्सा लिया था।

गुजरात के 33 जिलो के लिए 182 सीटों पर 1 दिसम्बर और 5 दिसम्बर को मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच  कड़ा  मुकाबला था। आम आदमी पार्टी ने भी इस बार चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारा था जिससे गुजरात विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा था। गुजरात में 27 साल से काबिज भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं राज्य भाजपा प्रमुख CR पटेल ने एक सम्मलेन में गुजरात में पार्टी की जीत के लिए जनता और भाजपा कार्यकर्ताओ को धन्यवाद दिया हैं। उन्होंने कहा है की नै सरकार का शपथ ग्रहण 12 दिसम्बर को होगा।  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इस शपथ ग्रहण का हिस्सा बनेंगे। गुजरात भाजपा अध्यक्ष CR पटेल ने कहा है की भूपेंद्र पटेल ही राज्य के मुख्यमंत्री होंगे।

READ MORE: भानुप्रतापपुर में कांग्रेस ने भारी मतों से जीत की हासिल, मना रहे जश्न

बीजेपी के रास्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है की गुजरात चुनाव ने भाजपा की ऐतिहासिक विजय नरेन्द्र मोदी के विकास, सुशासन और लोक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता की जीत हैं गुजरात ने पिछले 2 दशक PM मोदी के नेत्तृत्व में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किये है.

READ MORE:विश्व में सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में भारत से निर्मला सीतारमण सहित 6 अन्य का नाम शामिल


संबंधित समाचार