होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS : उज्जैन में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

UJJAIN NEWS : उज्जैन में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

उज्जैन: मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में उज्जैन में भी अभियान के तहत पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा एवं नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने घोड़े पर सवार होकर किया।

देशभक्ति का दिया संदेश

रैली में पुलिस बैंड, अश्वारोही दल, पुलिस जवानों के साथ होमगार्ड, एनसीसी, एनआरएस, स्काउट और बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले प्रतिभागियों ने नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया।

लोगों को घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना

रैली का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। देशभक्ति के नारों और लहराते तिरंगों से शहर का माहौल राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत नजर आया। अधिकारियों ने नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।


संबंधित समाचार