होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MANDSOUR NEWS : सावन के अंतिम सोमवार पर पशुपतिनाथ का भव्य श्रृंगार, शाही रथ में सवार होकर किया नगर भ्रमण

MANDSOUR NEWS : सावन के अंतिम सोमवार पर पशुपतिनाथ का भव्य श्रृंगार, शाही रथ में सवार होकर किया नगर भ्रमण

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में सावन के अंतिम और चौथे सोमवार को भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इसके बाद भगवान पशुपतिनाथ का दूध, दही और पवित्र जल समेत विभिन्न सामग्रियों से अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

दूल्हे के स्वरूप में सजे भगवान पशुपतिनाथ 

पूजा के बाद भगवान पशुपतिनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान उन्हें दूल्हे के स्वरूप में सजाया गया, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। जहां दर्शन को लेकर कड़े इंतजाम किये गए। 

शाही रथ में विराजमान होकर किया नगर भ्रमण 

सावन के अंतिम सोमवार की विशेष परंपरा के तहत भगवान पशुपतिनाथ शाही रथ में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले और प्रजा का हाल जाना। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात मौके पर तैनात रहे। 

 


संबंधित समाचार