रायपुर। goli kand raipur : राजधानी रायपुर के एक क्लब में गर्लफ्रेंड को लेकर गोली चल गई। दोनों आरोपियों में एक आरोपी करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर का भाई है। आरोपी रोहित तोमर पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। रायपुर के एक क्लब में शनिवार की देर रात दो युवकों के बीच पहले तो गर्लफ्रेंड को लेकर झगड़ा शुरू हुआ जिसके बाद एक युवक ने दूसरे की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। गुस्से में आकर दूसरे युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और गोली चला दी। इस घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।
लाइसेंसी पिस्टल निकालकर किया फायरिंग :
goli kand raipur : चश्मदीद के मुताबिक दोनों के बीच में पहले गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ फिर गोली चल गई। फिर तेलीबांधा थाने की पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी गई कि, हाइपर क्लब की पार्किंग में गुढ़ियारी के रहने वाले विकास अग्रवाल और भाटागांव के रोहित तोमर के बीच विवाद हुआ है। दोनों के बीच पहले तो किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हुई और इतने में गोली चल गई। आरोप है कि, रोहित तोमर ने गुस्से में आकर विकास की कार में तोड़फोड़ कर दी और उसने विकास के साथ हाथापाई भी की। घटना के बाद विकास ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर रोहित की तरफ फायरिंग कर दी हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई है। इस घटना के बाद रायपुर सिटी एडिशनल एसपी लखन पटले, CSP मनोज ध्रुव और तेलीबांधा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हत्या के प्रयास के तहत मुकदमा दर्ज :
goli kand raipur : विकास ने रोहित पर आरोप लगाया है कि उसने अपनी कार में रखे क्रिकेट बैट से उस पर हमला किया। इसके अलावा बीयर की बोतल से सीने पर वार किया जो उसकी कोहनी पर लगा और खून निकलने लगा। विकास ने आगे कहा कि, उसने अपने बचाव में हवाई फायर किया है। रोहित का आरोप है कि, विकास ने उसके सिर पर फायर किया था जिससे उसकी मौत हो जाए। लेकिन वह नीचे बैठ गया जिससे गोली उसे नहीं लगी और उसकी जान बच गई। तेलीबांधा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
read more : मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने लाइव कंसर्ट में की बत्तमीजी
सूदखोरी के मामले में तोमर हो चूका है गिरफ्तार :
goli kand raipur : फायर कांड में शामिल रोहित तोमर, करणी सेना के अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर का भाई है। इसके पहले भी रोहित तोमर अपने भाई के साथ सूदखोरी के मामले में जेल जा चुका है।इनके ऊपर लोगों को उधारी में पैसे देकर ज्यादा ब्याज वसूलने का आरोप है। पैसे नहीं देने पर ये अपने गुर्गों के साथ मिलकर पीड़ित से मारपीट करते थे। तोमर भाइयों के खिलाफ राजधानी रायपुर के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। साल 2019 में सूदखोरी के एक मामले में कारोबारी की शिकायत के बाद से रोहित तोमर फरार हो गया था, जिसे रायपुर पुलिस ने दिल्ली में लगातार 5 दिनों तक कैंप लगाकर गिरफ्तार किया था।
goli kand raipur : रसूख और राजनितिक सपोर्ट की वजह से तोमर भाइयों के हौसले बुलंद हैं। नेताओं के साथ भी अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो दिखाई देती रहती है। विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पूरे शहर में आरोपी के भाई का पोस्टर हर विधायक और मंत्री के साथ रायपुर की गलियों में देखने को मिला।
पुलिस ने निकाला जुलूस :
वीआईपी रोड स्थित हाइपर क्लब में हुई गोलीबारी में गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस ने रविवार को जुलूस निकाला आरोपी रोहित तोमर, विकास अग्रवाल, सारंग मंधान समेत अमित तनेजा का पहले पुलिस ने मुंडन किया, फिर फटी कमीज पहनाकर थाने से पैदल कोर्ट तक ले गई।