होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Girl students being poisoned in Iran : ईरान में छात्राओं को दिया जा रहा जहर, प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Girl students being poisoned in Iran : ईरान में छात्राओं को दिया जा रहा जहर, प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Girl students being poisoned in Iran :  ईरान में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं को स्कूल के पानी में केमिकल्स मिलकर दिया जा रहा है दूषित पानी पीने से सैंकड़ों छात्राओं को सांस लेने में परेशानी के चलते हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इसके विरोध में बीमार बच्चियों की माताएं प्रदर्शन पर उतर आई है लेकिन पुलिस उनके साथ बदसलूकी करते नजर आई है पुलिस महिलाओं के बाल खींचकर उन्हें गिरफ्तार कर रही है।

READ MORE : CM अरविंद केजरीवाल से भी पूछताछ कर सकती है CBI, जांच टीम को मिले पुख्ता सबूत

साल 2022 में जानकारी सामने आ रही थी की छात्राओं को पढ़ने से रोकने के लिए उन्हें जहर दिया जा रहा है। ऐसा करने के लिए स्कूल के पानी में केमिकल्स मिलाए जा रहे हैं। दूषित पानी पीने से सैंकड़ों छात्राओं को सांस लेने में दिक्कत आ रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।  बच्चियों की माताओं ने ईरान में इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है और ईरानी पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर रही है प्रदर्शन कर रहे पेरेंट्स की मांग है कि सरकार इस मामले में कार्रवाई करे। दिसंबर 2022 में छात्राओं के बीमार होने के मामले में जांच के आदेश दिए गए थे। लेकिन 3 महीने बाद भी इस मामले में किसी को पकड़ा नहीं गया।

READ MORE : जीतू पटवारी को सस्पेंड किए जाने पर भड़के कांग्रेसी, विधानसभा स्पीकर के खिलाफ लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव

न ही कोई कार्रवाई हुई। इससे नाराज पेरेंट्स विरोध प्रदर्शन करने लगे हैं। वहीं, पुलिस फोर्स इन्हें ही गिरफ्तार कर रही है। डिप्टी हेल्थ मिनिस्टर यूनुस पनाही ने 27 फरवरी को कहा था- घोम, बोरुजर्ड जैसे शहर में नवंबर 2022 के बाद से रेस्पिरेटरी पॉइजनिंग के सैंकड़ों मामले सामने आए हैं। उनका कहना था कि स्कूलों के पानी में कैमिकल मिलाया जा रहा है। इससे छात्राओं को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।  

Watch Latest News Video: 

 


संबंधित समाचार