होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mp news : अनूपपुर में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने दी जान, इंदौर में बॉयफ्रेंड के फ़ोन नहीं उठाने पर युवती ने लगाई फांसी

Mp news : अनूपपुर में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने दी जान, इंदौर में बॉयफ्रेंड के फ़ोन नहीं उठाने पर युवती ने लगाई फांसी

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने महज इसलिए अपनी जान दे दी क्योकि उसके बॉयफ्रेंड ने फ़ोन नहीं उठाया। बताया जा रहा है कि मरने से पहले युवती ने अपने फ्रेंड/बॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल किया था। लेकिन जवाब नहीं मिलने से नाराज होकर युवती ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के जनता क्वार्टर की है। 

आखिरी मैसेज में लिखा ‘खुश रहना’

जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय नम्रता ने घटना को अंजाम अपने घर में ही दिया।  बताया जा रहा है कि सुसाइड से ठीक पहले युवती ने अपने दोस्त को वीडियो कॉल किया था, लेकिन कॉल रिसीव न होने पर उसने आखिरी मैसेज ‘खुश रहना’ भेजा और फिर यह खौफनाक कदम उठाया। फ़िलहाल पुलिस ने केस  दर्ज कर लिया है। युवती के मोबाइल को जब्त कर मामले में हर पहलु से जांच की जा रही है। 

नम्रता शेयर मार्केट की कंपनी में करती थी काम

बताया जा रहा है कि नम्रता एक शेयर मार्केट से जुड़ी कंपनी में काम करती थी, जहां उसकी एक युवक से दोस्ती हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

प्रेमिका के परिजनों ने की पिटाई

दूसरी घटना अनूपपुर की है। जहां प्रेमिका के परिजनों द्वारा पिटाई करने और पुलिस द्वारा सहायता नहीं मिलने से नाराज होकर एक युवक ने अपनी जान दे दी। युवक कोतमा क्षेत्र का रहने वाला था। जिसका उसके ही गांव की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

पुलिस ने नही की सहायता

दरअसल, मृतक राजेश गुप्ता का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। जब इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को लगी, तो उन्होंने राजेश के साथ मारपीट की और उसे धमकाया। डरे और आहत युवक ने न्याय की उम्मीद में कोतमा थाना पहुंचकर शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे ही उल्टा डाट फटकार कर भगा दिया गया। जिससे आहत होकर युवक ने फांसी लगा ली। 

मामला कोतमा थाना क्षेत्र का

यह पूरा मामला कोतमा थाना क्षेत्र का है। युवक की मौत से परिजनों का गुस्सा फुट पड़ा और उन्होंने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम किया। साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले को बिगड़ता देख पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद हालात को शांत करवा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
 


संबंधित समाचार