होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DATIYA NEWS : हैवानियत ! 4 साल के बालक के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, शादी समारोह के बीच वारदात को दिया अंजाम

DATIYA NEWS : हैवानियत ! 4 साल के बालक के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, शादी समारोह के बीच वारदात को दिया अंजाम

दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने 4 साल के बालक को दुष्कर्म का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि मासूम बच्चा अपने माता पिता के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था। इस दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। घटना दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भेड़पुरा इलाके की है। 

मेहंदी का कौन देनें के बहाने किया रेप

बताया जा रहा है कि मासूम बीती रात अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने आया हुआ था। तभी राकेश कुशवाहा नामक व्यक्ति ने बालक को मेहंदी का कौन दिलाने का आश्वासन देकर बहला फुसलाकर  उसे एकांत जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

पिता ने की पुलिस में शिकायत

घटना की जानकारी जैसे ही बच्चे ने पिता को दी तो उन्होंने तुरंत बिना समय गवाएं बालक को साथ लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश भी तेज कर दी है। 


संबंधित समाचार