होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP IAS Transfer: चार IAS अधिकारियों के तबादले, सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश किया जारी

MP IAS Transfer: चार IAS अधिकारियों के तबादले, सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश किया जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के चार अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक मंत्रालय में अपर सचिव और उप सचिव के पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों को अब संभाग स्तर पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार ने इन अधिकारियों को अपर आयुक्त के पद पर विभिन्न संभागों में पदस्थ किया है। तबादला आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर हुए इन बदलावों को शासन की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



संबंधित समाचार