रायपुर :छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी सूचना। राज्य सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता निर्धारित कर दी है। इतना ही नहीं इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है।
निर्धरित शैक्षणिक मानकों के आधार पर होगी भर्ती
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना के तहत अब विभिन्न विभागों में होने वाली भर्तियां तय शैक्षणिक मानकों के आधार पर ही की जाएंगी। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है, जिसके तहत भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
अधिसूचना का उद्देश्य पारदर्शिता लाना
बता दें कि अधिसूचना का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में एकरूपता और पारदर्शिता लाना है, ताकि सभी विभाग समान नियमों के तहत नियुक्तियां कर सकें। इससे अभ्यर्थियों को भी पहले से स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी कि किसी पद के लिए आवेदन करने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या होगी।
राज्य सरकार ने सभी विभागों को निर्देश किये जारी
राज्य सरकार ने सभी विभागों और कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती करते समय निर्धारित योग्यता मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए।