होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Singraul news : कोयला खदान में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरे खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत

Singraul news : कोयला खदान में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरे खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अमलोरी रिलायंस माइंस में एक दुखद हादसे का शिकार होने के चलते एक ड्राइवर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि माइंस में काम चल रहा था। तभी डंपर अनियंत्रित होकर100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। जिसकी वजह से इस दर्दनाक हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

5 घंटे तक चला रेस्क्यू 

हादसा शुक्रवार तड़के सुबह करीब 4:00 बजे हुआ। जिसकी सूचना पर माइंस की सुरक्षा टीम, प्रबंधन के अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। करीब 5 घंटे चले इस अभियान के बाद आखिरकार शव को बाहर निकला गया  और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

ड्राइवर की पहचान देवेंद्र यादव के रूप में हुई

मृतक ड्राइवर की पहचान देवेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के निवासी थे। सुबह के वक्त जब वह माइंस के भीतर होलपैक चला रहे थे, तभी वाहन पर से नियंत्रण खो गया और वह सीधे गहरी खाई में जा समाया। हादसा इतना भयानक था कि होलपैक ड्राइवर देवेंद्र यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

तकनीकी खराबी हादसे का मुख्य कारण

प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी हादसे का मुख्य कारण मानी जा रही है। तो वही इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। वही  स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि इतनी संवेदनशील और गहरी खदानों में काम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 


संबंधित समाचार