होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Gwalior news : पटवारी पर गिरी लोकायुक्त की गाज, 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते महिला हुई गिरफ्तार, जानें मामला

Gwalior news : पटवारी पर गिरी लोकायुक्त की गाज, 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते महिला हुई गिरफ्तार, जानें मामला

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रिश्वतखोरी करते हुए आज लोकायुक्त की टीम ने एक महिला पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पटवारी ने फरयादी से जमीन से जुड़े राजस्व कार्यों के बदले पैसों की मांग की थी। जिसकी शिकायत सामने आने के बाद लोकायुक्त ने मामले में कार्रवाई की। 

15 हजार रुपये रिश्वत की मांगी

जानकारी के अनुसार, मुरार क्षेत्र के सिरसौद गांव निवासी मंशाराम ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पटवारी रेखा शाक्य ने जमीन के सीमांकन और नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत सही पाए जाने के बाद की कार्रवाई 

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले का सत्यापन कराया। जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त ने आरोपी को पकड़ने का  प्लान बनाया और 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 

आरोपी से पूछताछ जारी 

लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

लोकायुक्त ने नागरिकों से की अपील

इस कार्रवाई को राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लोकायुक्त पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी द्वारा काम के बदले अवैध धनराशि की मांग की जाती है, तो उसकी शिकायत संबंधित एजेंसियों से करें ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।


संबंधित समाचार