होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS : अनोखा टोटका ! अच्छी बारिश के लिए जिंदा इंसान की निकली गई 'शव यात्रा', VIDEO सोशल मीडिया में वायरल

INDORE NEWS : अनोखा टोटका ! अच्छी बारिश के लिए जिंदा इंसान की निकली गई 'शव यात्रा', VIDEO सोशल मीडिया में वायरल

इंदौर: मालवा अंचल में बारिश का दौर थमने से किसान और ग्रामीण चिंतित हैं। फसलों के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने के चलते इंदौर जिले की महू तहसील के गवली पलासिया गांव में अच्छी बारिश की कामना को लेकर जिन्दा इंसान की 'शव यात्रा निकाली गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 

बारिश रूठी तो अर्थी पर लेटा दिया जिंदा इंसान

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति को बांस की अर्थी पर लिटाकर कपड़े से ढका गया। इसके बाद ढोल-ढमाकों और भजनों के बीच गांव की गलियों और प्रमुख स्थानों से यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण इसमें शामिल हुए और जल्द बारिश होने की कामना की।

अनोखी परंपरा 

ग्रामीणों के मुताबिक, यह परंपरा वर्षों पुरानी है। जब बारिश रुक जाती है और खेतों में पानी की जरूरत बढ़ जाती है, तब पूर्वजों के समय से चली आ रही इस मान्यता के तहत प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली जाती है। ग्रामीणों का विश्वास है कि इस टोटके के बाद इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और क्षेत्र में अच्छी बारिश होती है। बारिश की उम्मीद में निकली यह यात्रा फिलहाल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
 


संबंधित समाचार