जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने है। जहां फैक्ट्री में काम करने के दौरान एक महिला कर्मचारी पर लिफ्ट गिरने से उसकी मौत हो गई। हादसा जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में अनमोल नमकीन फैक्ट्ररी में हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
हादसा शुक्रवार दोपहर 12 बजे हुआ
हादसा शुक्रवार दोपहर 12 बजे की है। जब महिला श्रमिक मालती केवट लिफ्ट के किनारे से नमकीन के पैकेट समेट रही थी। इस दौरान अचानक से मालवाहक लिफ्ट महिला श्रमिक पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के चलते मौके पर जहां अफरा तफरी मच गई। तो वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।
लिफ्ट का तार टूटने के चलते हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि लिफ्ट का तार टूटने के चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
महिला के पैर पर आकर गिरी लिफ्ट
शुरुआती जानकारी के अनुसार, जबलपुर के रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में अनमोल नमकीन फैक्टरी में सब कुछ रोजाना की तरह चल रहा था। इसी बीच एक महिला सफाई कर रही थी। तभी मालवाहक लिफ्ट का तार टूटने से वह सीधे महिला के पैर पर आकर गिरी। जिससे उसकी मौत हो गई।